*कहानी तो छोटी है, पर शायद पढ़ने के बाद रो पड़ोगे।* *मैं तो रो पड़ा क्योंकि शायद... कम से कम मैं अपने गुरुओं को समझ नहीं पाया।* *✍ बाहर बारिश हो रही थी और अन्दर क्लास चल रही थी।* *तभी टीचर ने बच्चों से पूछा,* *अगर तुम सभी को 100 - 100 रुपया दिए जाएं तो तुम सब क्या क्या खरीदोगे ?* *किसी ने कहा -* *मैं वीडियो गेम खरीदूंगा..* *किसी ने कहा - मैं क्रिकेट का बैट खरीदूंगा..* *किसी ने कहा - मैं अपने लिए प्यारी सी गुड़िया खरीदूंगी..* *तो, किसी ने कहा - मैं बहुत सी चॉकलेट्स खरीदूंगी..* *एक बच्चा कुछ सोचने में डूबा हुआ था।* *टीचर ने उससे पूछा - तुम क्या सोच रहे हो, तुम क्या खरीदोगे ?* *बच्चा बोला -* *टीचर जी, मेरी माँ को थोड़ा कम दिखाई देता है तो मैं अपनी माँ के लिए एक चश्मा खरीदूंगा !* *टीचर ने पूछा -* *तुम्हारी माँ के लिए चश्मा तो तुम्हारे पापा भी खरीद सकते हैं, तुम्हें अपने लिए कुछ नहीं खरीदना ?* *बच्चे ने जो जवाब दिया उससे टीचर का भी गला भर आया !* *बच्चे ने कहा - मेरे पापा अब इस दुनिया में नहीं है।* *मेरी माँ लोगों के कपड़े सिलकर मुझे पढ़ाती है और कम दिखाई देने की वजह से वो ठीक से कपड़े नहीं सिल पाती है।* *इसीलिए मैं मेरी माँ को चश्मा देना चाहता हूं, ताकि मैं अच्छे से पढ़ सकूँ, बड़ा आदमी बन सकूँ, और माँ को सारे सुख दे सकूँ.!* *टीचर -- बेटा तेरी सोच ही तेरी कमाई है !* *ये 100 रूपये मेरे वादे के अनुसार और ये 100 रूपये अतिरिक्त उधार दे रहा हूँ। जब कभी कमाओ तो लौटा देना और मेरी इच्छा है कि तू इतना बड़ा आदमी बने कि तेरे सर पे हाथ फेरते वक्त मैं धन्य हो जाऊं !* *20 वर्षों के बाद...* *बाहर बारिश हो रही है और अंदर क्लास चल रही है !* *अचानक स्कूल के आगे जिला कलेक्टर की लाल बत्ती वाली गाड़ी आकर रूकती है। स्कूल का स्टाफ चौकन्ना हो जाता है !* *स्कूल में सन्नाटा छा जाता है !* *मगर ये क्या ?* *जिला कलेक्टर एक वृद्ध टीचर के पैरों में गिर जाते हैं और कहते हैं--* *सर आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मैं.. उधार के 100 रूपये लौटाने आया हूँ !* *पूरा स्कूल स्टॉफ स्तब्ध !* *वृद्ध टीचर झुके हुए नौजवान कलेक्टर को उठाकर भुजाओं में कस लेता है और रो पड़ता है !* 🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹 *पोस्ट को शेयर करें। समूह में जुड़ने के लिये लिंक का प्रयोग करें।।* 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺 *🙏जय श्री राम - जय श्री कृष्णा🙏*
0 टिप्पणियाँ